अचानक वोल्टेज बढ़ने से लोयाबाद के करीब 40 से अधिक घरों की टीवी , फ्रीज, पंखा , बल्ब ब्लास्ट हो गए
लोयाबाद झारखण्ड विद्युत बोर्ड की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। गुरुवार को अचानक वोल्टेज बढ़ने से लोयाबाद के करीब 40 से अधिक घरों की टीवी फ्रीज पंखा बल्ब ब्लास्ट हो गया। घटना दोपहर दो बजे की है। घटना से लोयाबाद 7 नंबर में अफरा तफरी मच गई। घर की महिलायेंं व बच्चे घर छोड़कर बाहर भागने लगे। कहा जा रहा है कि 220 की लाइन 440 में तब्दील होकर विद्युत प्रवाहित हो गया।
इस चूक पर विद्युत बोर्ड के अधिकारी चुप है। विभाग को घटना की जानकारी तक नहीं है। जेई शशिकांत मुर्मू ने कहा कि शिकायत मिली है।जाँच के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। बताया जाता है कि 7 नंबर के पास विद्युत बोर्ड के ट्रांसफार्मर की जगह पर तार में तार लड़ गया। तार लड़ते ही बहुत्तो घरों की लाइट पंखा टीवी फ़्रीज उड़ा दिया।ब्लास्ट होने से कन्जयूमर भयभीत है।
जिन घरों को नुकसान हुआ है।उसमें अवतार सिंह,ग्यास अंसारी शाहिद अंसारी शमशेर उर्फ चीना इल्यास अंसारी जावेद अंसारी इस्लाम अंसारी आदि घरों के लोग शामिल है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View