धनबाद – सरकारी एम्बुलेंस हुआ ख़राब गर्भवती महिला की हुई मौत
धनबाद – धनबाद से रांची जाने के दौरान सरकारी एम्बुलेंस खराब होने की वजह से एक गर्भवती महिला की मौत की सुचना प्राप्त हो रही हैँ वहीँ परिजन क्रोधित होकर चालक को मारने के लिए दौड़े, तो ग्रामीणों ने उसे बचाया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक महिला शांति देवी उम्र 20 वर्ष, गिरिडीह जिला, बिरनी थाना क्षेत्र के चरघरा की रहने वाली बताई जा रही हैँ वहीँ घटना के संबंध में मृतक महिला के पति विरेन्द्र यादव ने बताया कि मेरी पत्नी का तबियत खराब हो जाने के कारण तीन दिन पहले धनबाद स्थित आकृति अस्पताल में भर्ती कराया था। वह आठ माह की गर्भवती थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से तबियत में सुधार नहीं हो रहा था।जबकि चिकित्सकों ने इलाज करने में असमर्थता जतायी और रिम्स रांची ले जाने के लिए रेफ़र कर दिया।वहीँ झारखण्ड सरकार का एम्बुलेंस से वे राँची के लिए रवाना हुए। और महुदा थाना क्षेत्र के मछियारा चौक के समीप एंबुलेंस अचानक खराब हो गयी। स्टार्ट करने का काफी प्रयास किया गया। परन्तु गाड़ी चालु नहीं हुआ। फिर चालक ने फोन से दुसरे एंबुलेंस को बुलाया। लगभग एक घंटा बीत जाने के बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुँचा। इधर महिला की स्थिती बिगड़ने लगी। परिजन भी रोने लगे। रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण जुट गये। एक घंटा से अधिक समय बीत जाने के बाद महिला ने आखिरकार दम तोड़ दिया।लगभग दो घंटे के पश्चात दुसरा एंबुलेंस आया। परिजनों का चालक के साथ काफी हंगामा हो गया। मौके पर मौजुद ग्रामीणों ने दोनों को समझा बुझाकर दुसरे एंबुलेंस से धनबाद भेज दिया वहीँ इस तरह की घटना काफी सवाल को जन्म देती हैँ कि किया हो गया हैँ सिस्टम को अगर आज एम्बुलेंस सही होता तो एक नवजात और उसकी माँ की मौत नहीं होती कारण कोई भी रहा हो किन्तु आलाधिकारी से सरकार को अवश्य ही जवाब तलब करना चाहिए ताकि भविष्य में दुबारा इस तरह की घटना की पुर्नावृति ना हों,

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View