धनबाद लड़की ने फाँसी लगाकर दी जान
परिजन शादी के लिए देख रहे थे लड़का,बेटी ने फाँसी लगाकर मौत को लगाया गले,
परिजन शादी के लिए लड़का देख रहे थे और मंगलवार को ही पिता अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देखने गए थे और एक दिन बाद ही बेटी ने फाँसी लगाकर जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारूडीह हनुमान मंदिर के पास रहने वाली डॉली का शव गुरुवार की दोपहर उसके घर में फंदे से लटकता मिला।जबकि परिजन शव को फंदे से उतार कर असर्फी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने डॉली को मृत घोषित कर दिया।
डॉली के पिता राजेश कुमार गोप ने बताया कि डॉली की मर्जी से वे लोग उसकी शादी के लिए लड़का देख रहे थे। वे जोड़ाफाटक में एक प्लाई की दुकान में काम करते हैं। गुरुवार की सुबह नाश्ता करने के बाद वे अपने काम पर चले गए। घर पर सिर्फ महिलाएं ही थीं। दोपहर लगभग 12 बजे उनके भतीजे ने उनके मोबाइल पर फोन कर कहा कि जल्दी घर आइए। पीछे से महिलाओं की रोने की आवाज आ रही थी। जब वे घर पहुंचे तो पता चला कि उनकी पुत्री ने बाथरूम में दुपट्टे से फांसी लगा ली। घरवाले उसे लेकर असर्फी अस्पताल गए हैं। राजेश कुमार गोप का दावा है कि उनकी पुत्री की मौत में किसी का कोई दोष नहीं है वही पुलिस पुरे मामले की अनुसन्धान में जुट गई हैँ

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View