धनबाद के कतरास में मार्बल टाइल्स दुकान में हुए गोलिकांड में छः अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार एस एस पी संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
धनबाद के कतरास में हुए गोली कांड का हुआ खुलासा वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
कतरास, काली मंदिर के समीप रेनबो एजेंसी मार्बल टाइल्स दुकान में दो दिसंबर को अपराधियों ने गोली चलाई थी। जिसमे पुलिस द्वारा त्वरित करवाई करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त मोटर साइकिल व हथियार की बरामदी कर ली गयी है। उक्त बातें एसएसपी संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर कहा वहीँ गिरफ्तार अपराधियों में गोलू कुमार सिंह,पिता विजय सिंह उम्र 21 वर्ष, गणेश गुप्ता पिता कामदेव प्रसाद गुप्ता उम्र 25 वर्ष,शिवम सिंह पिता अरुण सिंह उम्र 19 वर्ष,दीपक कुमार महतो पिता शिबू महतो उम्र 20 वर्ष,सुमित गुप्ता पिता कामदेव प्रसाद गुप्ता उम्र 21 वर्ष,सुजल कुमार गुप्ता पिता सुनील कुमार गुप्ता उम्र 19 वर्ष शामिल है। इनमे से हाल ही धनबाद जेल से छूटे है।गणेश गुप्ता, सुजल गुप्ता, सोनू कुमार सिंह, इनमे से सुजल गुप्ता जेल में तथा बाहर भी मैसेंजर के द्वारा अपराधियों से संपर्क में रहता है। तथा अपराधी गिरोह बनाता है। इन अपराधियों के पास से 02 नाइन एमएम पिस्टल दो जिंदा गोली चार देसी जिंदा सुतली बम एक बिना नंबर प्लेट का काला अपाची व पल्सर व तीन मोबाइल सेट पुलिस ने बरामद किया।
वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद संजीव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रिश्मा रामिशन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ बाघमारा निशा मुर्मू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।जिसमें कतरास थाना प्रभारी रणधीर कुमार पुलिस पु.आ.नी चांद महतो विक्की कुमार शंकर रजक,प्रिंस एवं आरक्षी धनंजय कुमार सिंह,हरेन्द्र सिंह के द्वारा विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।जबकि गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया गया हैँ
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View