धनबाद — झरिया के घनुवाडीह में अर्ध निर्मित पुल निर्माण कार्य का जायजा लेने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह स्वयं पहुँची और कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा की और अधिकारीयों को कई दिशा निर्देश भी दी
झरिया के घनुवाडीह के पास चल रहे अर्ध निर्मित पुलिया ढलाई निर्माण के कार्य का निरीक्षण करने झरिया विधायक माननीय पूर्णिमा नीरज सिंह स्वयं पहुँची
धनबाद — झरिया-बलियापुर मुख्य सड़क मार्ग का निर्माण व चौड़ीकरण का कार्य लगभग अब अपने अंतिम चरण में है इसी को लेकर आज झरिया विधायक सह सचेतक झारखण्ड सरकार की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह घनुडीह के पास चल रहे पुल निर्माण के ढलाई कार्य का अवलोकन करने स्वयं पहुँची इस दौरान पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज कुमार से झरिया विधायक ने कार्य को लेकर कई बातें पूँछी, ज्ञात हो कि यह सड़क पूर्णिमा नीरज सिंह की ओर से की गई आमलोगो के हितों के लिए अतिमहत्वकांक्षी योजनाओं में से एक हैँ वहीँ
44.49 करोड़ की लागत से झरिया से बलियापुर तक 11.44 किलोमीटर सड़क का यह निर्माण व चौड़ीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस मौके पर माननीय विधायक ने कहा कि जल्द ही यह सड़क आम लोगों के लिए यातायात हेतु उपलब्ध होगा और सभी लोगों को इसका लाभ मिलेगा।वहीँ इस मौके पर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के अलावे कई सामाजिक लोग व कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View