धनबाद, आज मानवाधिकार सहायता संघ की बैठक बिरसा मुंडा पार्क में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष गौरव शर्मा एवं शिल्पी शर्मा ने किया
आज मानवाधिकार सहायता संघ धनबाद और गिरिडीह जिला के बीच सम्मेलन को लेकर मीटिंग हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष गौरव शर्मा ने की। मीटिंग में सम्मेलन को बढ़िया तरीके से संचालित करना सभी कार्यों को किस तरीके से करना है इन सभी बातों पर चर्चा हुई,जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित रहने वाले कई अधिकारी मौजूद थे गिरिडीह जिला अध्यक्ष ठाकुर दास धनबाद जिला अध्यक्ष मनोज कुमार दास नवनियुक्त धनबाद जिला सचिव अरुण सिंह टुंडी प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र दास,भेलाटांड़ नगर अध्यक्ष आशीष सिंह एवं बाघमारा प्रखंड उपाध्यक्ष संजय रवानी माजूद रहे। महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी शर्मा की अध्यक्षता में महिला अधिकारी ने भी बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी दी। महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री गुलाफसा खातून धनबाद जिला अध्यक्ष रीना देवी धनबाद जिला सचिव एवं जिला प्रवक्ता सिमरन सिंह और जिला उपाध्यक्ष शांति साहू,धनबाद जिला मंत्री मनीषा सिंह,सावित्री देवी,गीता देवी सहित काफी महिलाओं ने इस मीटिंग में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
संवाददाता, श्रवण कुमार की रिपोर्ट,

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View