दुर्गापुर क्राइम अपडेट (20/11/2017)
दुष्कर्म मामले में आरोपी की जमानत नामंजूर
काकसा थाना की पुलिस ने नाबालिक संग दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी का रिमांड समाप्त होने के बाद सोमवार अदालत में पेश किया ।जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ा गया आरोपी भुजन बाउरी पानागढ़ के रेल पार झोपड़ी पारा इलाके का रहने वाला है। इसके खिलाफ 15 नवंबर को मामला दर्ज किया गया था।
जुआ खेलते पांच गिरफ्तार
अंडाल पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। सोमवार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, पकड़े गए लोगों में अंडाल साउथ बाजार निवासी राजा अंसारी उर्फ मोहम्मद शाहिद ,तारक नाथ राय, जॉनी वर्मा ,जय चक्रवर्ती एवं बबलू साव शामिल है। पुलिस ने बताया कि इलाके में जुआ खेल बद्दस्तुर जारी है। प्रशासन की ओर से जुआ खेल पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापा मारी अभियान चलाया जा रहा है। रविवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारी अभियान चलाते हुए जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान इनके पास से हजारों रुपए नगद एवं ताश के बंडल बरामद किए गए हैं।
हत्यारे को भेजा गया जेल
कोकोवेन थाना कि पुलिस ने चालक दीपक चौहान की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी का रिमांड समाप्त होने के बाद सोमवार अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया पकड़ा गया आरोपी दीपक साव लेबर हाट का इलाके का रहने वाला है। इसके खिलाफ 24 अक्टूबर 2016 को हत्या एवं लूट पाट करने का मामला दर्ज किया गया था।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View