दहेज की बेदी पर बेटी की बलि, ससूर गिरफ्तार
बाराबनी। एक बार फिर दहेज की बेदी पर एक बेटी की बलि चढ़ गई, ताज़ा मामला बाराबनी थाना अंतर्गतपानुडिया ग्राम पंचायत की पारुलबेरडिया गाँव की है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतिका के पिता जादूगोराई को फोन पर बेटी की तबियत खराब होने की सूचना मिलते ही बेटी की ससुराल पहुँचा, बताया जाता है कि वह उन्होंने अपनी बेटी की खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ी है। जिसके बाद मामले को लेकर बाराबनी थाना को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही बाराबनी पुलिस मौके पर पहुँची, पुलिस ने शव को जब्त कर अंत्यपरीक्षण के लिए आसनसोल स्थित जिला अस्पताल भेज दिया, पुलिस ने शव के पास से चमड़े की बेल्ट भी बरामद किया है।
पुलिस को संदेह है सम्भवतः इसी बेल्ट की मदद से गृहिणी की गला घोंटकर हत्या की गई होगी। पुलिस ने तत्काल मृतिका के ससुर मधुसूदन मंडल और सास मेनका मंडल को गिरफ्तार कर लिया है पति कृष्णा उर्फ दीपक मंडल फरार बताया जा रहा है। बताया जाता है कि झारखंड के जामताड़ा जिला के बृंदापत्थर थाना की रहने वाली तारा मंडल की शादी इसी वर्ष आठ मई को पारुलबेड़िया गाँव निवासी दीपक मंडल उर्फ कृष्णा से हुई थी, शादी के समय पिता ने नगदी समेत अन्य सामान दहेज के रूप में दिया था। मृतिका के पिता जादू गोराई ने शिकायत किया है कि शादी के एक महीने बाद से ही पति, ससुर और सास लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा घटना की जाँच शुरू कर दी है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View