चौपारण प्रखंड में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रहा बोलबाला भारत जोड़ो यात्रा रही सफल
चौपारण प्रखंड में आज झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बरही विधानसभा के चौपारण प्रखंड में बिगहा बाजार से चौपारण के ब्लॉक मोड तक भारत जोड़ो यात्रा बरही विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमाशंकर अकेला के नेतृत्व में निकाला गया इस पद यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए,
पद यात्रा में शामिल होने के झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री सह विधायक दल के नेता, आलमगिर आलम, पूर्व सांसद सह झारखण्ड प्रदेश, भारत जोड़ो यात्रा के कोडिनेटर सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर प्रसाद महतो, पंचायती राज विभाग के प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर पाठक, हजारीबाग कांग्रेस पार्टी के जिला संयोजक मानस सिन्हा, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अहमद, जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, हजारीबाग जिला 20 सूत्री के जिला उपाध्यक्ष जवाहर लाल सिंहा, जिला कांग्रेस कमेटी हजारीबाग के उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी, महासचिव विनोद कुमार यादव, चौपारण प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार यादव, बरही प्रखंड अध्यक्ष,अब्दुल मन्नान वारसी, पदमा प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार मेहता, चारो प्रखंड 20 के सूत्री बरही अध्यक्ष इकबाल रजा, चौपारण प्रखंड अध्यक्ष नन्द किशोर कुमार यादव, पदमा प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष अज्जू सिंह, जिला से उपस्थित हुए वरिष्ठ कांग्रेस पार्टी के नेता अदीब रिजवी, विनोद सिंह, भीम सिंह, मीना देवी, कजरू साव जिला उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष सह चौपारण प्रखंड पार्टी के प्रभारी मकसूद आलम ,प्रखंड चौपारण, बरही, पदमा, चंदवारा के विधायक प्रतिनिधि, सभी मोर्चा के पदाधिकारियों पंचायत अध्यक्ष एवं सचिव, प्रमुख कार्यकर्ताओं,कांग्रेस के सिपाही कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
चौपारण आने पर क्या कहा मंत्रियो ने
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा की हम सविधान दिवस मना रहे हैं, संविधान की रक्षा के लिए हर व्यक्ति को जो स्वतंत्रता थी हर व्यक्ति का जो अधिकार था स्वतंत्रता के लिए आज उस पर रोक लग गया।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा नफरत बेरोजगारी चरम पर है इसलिए इस यात्रा के दौरान जनता के आक्रोश को एकत्रित करके एवं उसके समाधान के लिए भारत जोड़ो यात्रा की अरेख खींची जा रही है
वित्त मंत्री आलमगीर आलम ने कहा की जैसा कि केंद्र सरकार ने वादा किया था सबका साथ सबका विकास। क्या केंद्र सरकार ने एक भी अपना वादा पूरा किया है आज उसी के खिलाप भारत जोड़ो यात्रा चलाई जा रही है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View