धनबाद लोकसभा सीट से रणविजय सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की मांग
लोयाबाद/ लोयाबाद पोस्ट ऑफिस के समीप प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धनबाद लोकसभा सीट से कॉंग्रेस के झारखंड प्रदेश सचिव युवा नेता रणविजय सिंह को टिकट देने की मांग की । धनबाद संसदीय सीट से जगह-जगह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर युवा कार्यकर्ता रणविजय सिंह को टिकट दिलाने की मांग कर रहे हैं।
फिरोज अहमद ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री व धनबाद, बोकारो, गिरिडीह के जनसंपर्क प्रभारी रणविजय सिंह को धनबाद संसदीय सीट से टिकट की मांग कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा ऐसे ही लगाया जा सकता है। जो जनसंपर्क चलाने का अभियान चला उसमें वह झारखंड में एक नंबर पर है। हम कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ धनबाद के युवा लड़कों की भी मांग है उन्हें कॉंग्रेस आलाकमान से टिकट मिलना चाहिए ।
कारू गुप्ता ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कॉंग्रेस आलाकमान उन्हें टिकट देती है तो निश्चित तौर पर धनबाद लोकसभा सीट पर कॉंग्रेस का कब्जा होगा। सारे धनबाद के युवा लड़कों में उत्साह भरा हुआ है कि रणविजय सिंह को धनबाद से टिकट मिले।
मौके पर आजाद अंसारी गोरा नोनिया विनय रजक मुकेश सिंह विकी साहनी टिंकू अंसारी तबरेज आलम प्रकाश गोप यादव इमाम पप्पू सनोज पासवान जितेंद्र पासवान पप्पू को फिरोज कुरैशी गुड्डू आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कारू गुप्ता और संचालन फिरोज अहमद ने किया।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View