कॉंग्रेसियों ने किया संवाद सम्मेलन का आयोजन
चौपारण में बरही विधायक सह सभापति निवेदन समिति के अध्यक्ष उमाशंकर अकेला यादव के आवास पर झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार प्रखंड कॉंग्रेस समिति चौपारण ने कॉंग्रेस कार्यालय में प्रखंड स्तरीय कॉंग्रेस प्रतिनिधि संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष अवधेश सिंह एवं संचालन प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव ने किए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह, विशिष्ट अध्यक्ष ओबीसी ज़िला अध्यक्ष सुरजीत नागवाल, संजोयक बरही विधायक उमाशंकर अकेला की उपस्थिति में की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर प्रजापति, ओबीसी बरही प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार साहू, मीडिया प्रभारी मनोज यादव, बालकिशुन यादव,ब्रमदेव यादव,करुणा चंद्रवंशी, मतीन खान,बीरेंद्र भुईया,अमलेश यादव,रंजीत कुमार,दीपक कुमार साव,मिन्हाज मेहंदी, शत्रुघ्न प्रजापति,गंधोरी यादव, रामदेव यादव,गिरधारी प्रजापति सहित कई कॉंग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Copyright protected