कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया
साहिबगंज। में जिला कॉंग्रेस कमिटी द्वारा कॉंग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गाँधी के जन्मदिन को नहीं मानने का फैसला किया गया। साथ ही आज के दिन को सेवा दिवस के रूप मनाते हुए पूरे जिला में कई प्रकार से लोगों की मदद और सेवा किया गया। सर्वप्रथम जिला कमिटी के जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा के नेतृत्व में साहेबगंज सदर अस्पताल जाकर मरीजों के बीच दूध, अंडा, ब्रेड, साबुन और मास्क का वितरण किया गया। फिर अस्पताल में उपस्थित सारे लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम के पश्चात 26 दिन लगातार चल रहे नेहरू किचन से भोजन लाकर जिला कॉंग्रेस कमिटी के द्वारा साहेबगंज स्टेशन परिसर में सैकड़ों गरीबों को दिन का भोजन कराया गया और उन सबों को मास्क भी दिया गया। साहेबगंज स्टेशन पर उपस्थित लोगों के बीच मास्क वितरण किया गया। पूरे जिले में 22 स्थानों पर सेवा दिवस मनाया गया।
मौके पर जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा के साथ प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, उपाध्यक्ष विजय वर्मा, जिला सचिव क्रमशः सरफ़राज़ आलम, नित्यानंद गुप्ता, मोo सलाउद्दीन, संगठन सचिव रामजी वर्मा, नगर महासचिव मोo शकील, सेवादल प्रमुख अल्ताफ हुसैन,अजीत कुमार यादव, नेहाल अंसारी, रियाजुल अंसारी, सद्दाम अंसारी, रेहान आलम, पूर्णिमा पासवान, नीता पासवान, बेबी शर्मा, करुणा शर्मा आदि उपस्थित थे।

Copyright protected