दीपावली में रंगारंग रहा चौपारण, मेला से गुलजार दिखा बाजार
हजारीबाग के बड़े प्रखंडों में से एक चौपारण में दीपावली पर्व काफी धूमधाम दिखी। प्रखंड के लोग आपस में भाईचारा व खुशियां मनाते दिखे। लोगों ने धनतेरस से लेकर दीपावली तक जमकर खरीदारी की। वहीं प्रखण्ड के कई क्षेत्रों में जुआ में भी खूब जीत हार का दांव चला। लोगों ने अपने अपने घरों में दिए भी जलाए तो दुकानदारों ने भी मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा अर्चना किया। प्रखण्ड के पंचायत दादपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बजरंग क्लब दादपुर के प्रांगण में माता लक्ष्मी व भगवान गणेश की भब्य प्रतिमा उठाया गया। और पूरे भक्ति माहौल में माता की आराधना ग्रामीणों द्वारा की गई। पर सूर्य ग्रहण के कारण सूतक पड़ने और मंगलवार होने के वजह से मां की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को शाम में किया जाएगा। वहीं विसर्जन के दिन भब्य मेला भी लगेगा।
52 वर्ष पूर्व एक समाज सेवी व शिक्षक ने की थी शुरुआत

प्रखण्ड के दादपुर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा बनाकर पूजा करने की शुरुआत 1970 ई में हुई थी। पहली बार मध्य विद्यालय सिंहपुर के तत्कालीन प्रधानाचार्य चंद्रदेव ओझा और चक्रसार के समाजसेवी तापेश्वर सिंह के प्रयास से माता की प्रतिमा उठाकर पूजा अर्चना की गई। तब से यहां हर साल माँ की प्रतिमा उठाकर पूजा अर्चना होते आ रहा है। वहीं 1978 से पूजा का सम्पूर्ण प्रभारी बिन्देश्वर शर्मा निभा रहे हैं। वर्तमान में पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष गंदौरी दांगी व जितेंद्र सिंह, सचिव अरबिंद सिन्हा, संयुक्त सचिव डब्लू अंसारी, सह सचिव महेंद्र कुमार व बुधन साव, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सिन्हा सहित अन्य पूजा को सफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
अवैध कोयला खनन ने ली युवक की जान, ईसीएल अधिकारी बेखबर: चरणपुर ओसीपी में हादसा
Quick View

