उपचुनाव में जीत मिलने के बाद भाजपाइयों को डंडे लेकर खदेड़ने की बात के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का जलाया गया पुतला
साहिबगंज। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा एक रैली में उपचुनाव में जीत मिलने के बाद भाजपाइयों को डंडे लेकर खदेड़ने की बात के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विवेकानंद चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष रामदरस यादव कर रहे थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के बयान को तोड़ -मरोड़ कर तथा गलत आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री द्वारा रैली में उप चुनाव जीतने के बाद भाजपाइयों का डंडा से मारने की बात निंदनीय है। इसी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया।
मौके पर रामदरश यादव,गणेश तिवारी, पंकज चौधरी, मनोज पासवान, अनंत सिन्हा, गौतम यादव, प्रशांत शेखर, सौरव मिश्रा, विकास कुमार, प्रकाश पंडित सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे।

Copyright protected