बर्नपुर हेल्पिंग हैंड्स वेलफेयर सोसाइटी’ की ओर से बर्नपुर इलाके की कुछ परिवारों को संस्था की ऑफिस से राशन सामग्री दिया गया
आज मस्जिद रोड स्थित सामाजिक कार्यकर्ता संस्था ‘बर्नपुर हेल्पिंग हैंड्स वेलफेयर सोसाइटी’ की ओर से बर्नपुर इलाके की कुछ परिवारों को संस्था की ऑफिस से राशन सामग्री दिया गया। बर्नपुर इलाके बहुत ऐसा परिवार हैं जो कि दैनिक मज़दूरी करके ऊपर निर्भर करता है।
करोना वाइरस के चलते पूरे देश के साथ बर्नपुर में भी लॉक डाउन चल रही है। इसके चलते दैनिक मज़दूरी करनेवाले लोगों को अपने अपने कार्यस्थल पर काम नहीं मिल रहा है। ऐसा ही कुछ लोगों ने ‘बर्नपुर हेल्पिंग हैंड्स वेलफेयर सोसाइटी’ के सम्पर्क करके अपने दुर्दशा व्यक्त किया। वेलफेयर सोसाइटी के तरफ से उन्हें मदद करने का फैसला लिया गया और उन्हें राशन सामग्री दिया गया।
राशन सामग्री में चावल, आटा, सरसों का तेल, डाल, आलु, प्याज, साबुन आदि मिलाकर दिया गया। साथ ही संस्था के सचिव मो० नजमुर रहमान ने आए हुए सभी व्यक्तियों को करोना वाइरस संबंधित जानकारी दी और इसके प्रकोप से वचने का सलाह दी।
इस संस्था की स्थापना २०१७ में हुई। सेल-इस्को स्टील प्लांट, बर्नपुर के कुछ युवा कर्मचारियों ने इस समाज के जरूरतमंद पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए कुछ अच्छा काम करने की कोशिश कर रहे थे। उन लोगों ने एकजुट होकर गरीब लोगों की खासकर उनके बाच्चो की मुख्य रूप से शिक्षा की मदद करने के लिए इस कल्याणकारी संस्था का निर्माण किया।
संस्था के सचिव मुहम्मद नजमुर रहमान ने कहा आगे भी ऐसी ही जरूर तमंदों को राशन सामग्री दिया जाएगा और इस तरह के सामाजिक कामों में संस्था जुड़ी रहेगी, इस संस्था के सभी सदस्यों समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
इस कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष मुहम्मद सलीम, संयुक्त सचिव शेक सादिक एवं मीर मुशर्रफ अली मौजूद थे। बर्नपुर हेल्पिंग हैंड्स वेलफेयर सोसाइटी, बर्नपुर, आसानसोल, पश्चिम बर्द्धमान।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View