रांची से मसौढी जा रही बस दनुआ घाटी में पलटी, आधा दर्जन लोग घायल
जीटी रोड दनुआ घाटी एक बार फिर रक्तरंजित हुआ। दरअसल घाटी में रांची से मसौढी जा रही महारानी बस नंबर सहित तीन वाहन आपस में टकरा गये। इससे लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार घाटी का युटर्न फिर से घातक हुआ। इस युटर्न के आगे एक डंफर खराब होकर सडक पर खडा था, रात लगभग डेढ बजे रांची से लगभग तीस यात्रियों को मसौढी, बिहार लेकर जा रही महारानी बस ने जैसे ही ब्रेक लगाया पीछे से आ रही ट्रक ने पीछे से बस में धक्का मार दिया। इससे बस डिवाईडर से टकराते हुए सडक पर पलट गई। वहीं बस नीचे लगभग तीस फुट गड्ढे में चली गई। हालांकि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई लेकिन आधे दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में ही सुचना पर थाना प्रभारी शंभुनंद ईश्वर, सिंहलोक होटल संचालक गुड्डू रजक, पंकज सिंह, संजीत कुमार पुलिस कर्मियों के साथ घाटी स्थल पर पहुंच कर सहयोग करना आरंभ कर दिया। दुर्घटना के बाद जीटी रोड एक ओर से बंद हो गया। सभी घायलों को चौपारण सामुदायिक अस्पताल लाया गया। सुबह तक पुलिस ने परिचालन सही कराया।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View