बुदबुद : डंपर गाड़ी के पीछे बोलेरो ने मारी टक्कर, मामा-भगना की मौत, दो घायल
दुर्गापुर। बुदबुद थाना इलाके के एनएच 19 के बुदबुद बाईपास इलाके में रविवार को भोर बोलेरो ने अनियंत्रित होकर डंपर के पीछे टक्कर मारी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो में सवार 4 लोगों में से दो लोग मामा भगना की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुँची। चारों लोगों को दुर्गापुर के बिधाननगर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उपचार के दौरान मामा भगना ने दम तोड़ दिया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार होकर चार लोग खड़कपुर से पानागढ़ लौट रहे थे। तभी बुदबुद थाना इलाके के एनएच 19 के बुदबुद बाईपास इलाके में रविवार को भोर करीब 4:00 बजे बोलेरो ने अनियंत्रित होकर डंपर के पीछे टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बुलेरो के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। बोलेरो में सवार चार लोगों को तत्काल दुर्गापुर के बिधाननगर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उपचार के दौरान सत्येंद्र यादव (28) और दिनेश यादव (38) ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल संतोष राम और इंद्रजीत चौरसिया का इलाज चल रहा है। चारों लोग पानागढ के स्क्रैप व्यवसाई है। इस घटना से पानागढ़ का कबाड़ी पट्टी में शोक का माहौल देखा गया।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View

Quick View

Quick View

Quick View