नव वर्ष में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, लाइसेंसी राइफल निकाला
चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम चैथी में दो पक्षों में खूनी जंग हो गया। जिसमें लखन साव का माथा फट गया। घायल लखन को सामुदायिक अस्पताल चौपारण में इलाज किया गया। दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया। जिसमें एक पक्ष महाबीर साव ने लिखा है कि नया वर्ष में हल्का साउंड में डीजे बजा कर नया वर्ष पर आनंद ले रहे थे।
इसी क्रम में मनोरंजन सिंह झुंड बना कर आया और झगड़ा करने लगा। जिसकी लिखित सूचना दिए। जिसपर प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का कोई करवाई नहीं किया गया। उसके बाद झगड़ा करने वालों का मनोबल बढ़ गया और पुनः 03 जनवरी को मारपीट किया। उसके दूसरे दिन 4 एवं 5 को खूनी जंग हो गया। जिसमें लखन साव घायल हो गया। इसकी भी सूचना दिया गया। उसके बाद मनोरंजन सिंह ने चैथी मोड़ के पास लाइसेंसी राइफल निकाल कर मारने की धमकी देने लगा। यह सब कारनामा के बाद ग्रामीणों ने गुरुवार को गाँव से रैली निकाल कर थाना के समक्ष आकर न्याय की गुहार लगाते हुए धरना पर बैठ गए। इसकी सूचना अनुमंडलीय पुलिस प्रशासन को मिलते ही घटना स्थल पर पहुँच कर मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों पक्षों के आवेदन पर मामला दर्ज कर दिया। साथ ही दोनों पक्षों को आपस में समझौता करने का भी बात कही गई।
कौन-कौन पर हुआ मामला दर्ज : कांड संख्या 4/22 में महाबीर साव, लखन साव, गोलू साव, शंकर साव, रूपेश कुमार एवं कांड संख्या 5/22 में मनोरंजन सिंह, रामकुमार सिंह, महानंद सिंह, विक्रम सिंह, सन्नी सिंह, चंदन सिंह, अमित सिंह एवं विक्रम सिंह का नाम दर्ज है।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View