welcome to the India's fastest growing news network Monday Morning news Network
.....
Join us to be part of us
यदि पेज खुलने में कोई परेशानी हो रही हो तो कृपया अपना ब्राउज़र या ऐप का कैची क्लियर करें या उसे रीसेट कर लें
1st time loading takes few seconds. minimum 20 K/s network speed rquired for smooth running
Click here for slow connection


प्रखंड मुख्यालय पर भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली

भाजपा ने राज्य सरकार तथा प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। प्रदर्शन के पूर्व जीटी रोड चतरा मोड से ब्लाक मोड तक आक्रोश रैली निकाली। जुलूस बाद में प्रखंड मुख्यालय में सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि पूरे राज्य में लुट खसोट मची है।

शासन प्रशासन और कांग्रेस नेता कर रहे वसुली – मनोज यादव

विधायक और शासन प्रशासन, कांग्रेस के नेता केवल वसुली में लगे हैं। विकास योजनाओं, पेंशन, आवास, राशन, मोटेशन में जनता से वसुली चल रही है। चौपारण का नाम अब गो तस्करी, अवैध शराब, अफीम,बालु तस्करी के लिए पूरे झारखंड में बदनाम हो गया है। प्रखंड में हर काम में वसुली की जा रही है। गरीबों के राशन में कटौती कर विधायक को दिया जा रहा है। ऐसे में भाजपा जनहित के लिए आर पार की लडाई लडेगी। जनता के लिए आवाज बुलंद किया जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन जारी रहेगा। विधायक बाप बेटे की जोडी शोषण कर रही है। जनता जागरूक होकर हो गई है।
बैठक की अध्यक्षता राजेश सहाय ने की तथा संचालन सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साहु ने किया। प्रदर्शन में मनोज कुमार यादव, जिला अध्यक्ष अशोक यादव, महामंत्री सुनील साहु, उपाध्यक्ष राजेश सहाय, रमेश ठाकुर, गणेश यादव, उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, प्रमुख पूर्णिमा देवी, जिप सदस्य राकेश रंजन, जिप सदस्य आरती कौशल, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहु, राजेन्द्र चंद्रवंशी, सीताराम साहु, सुनील सिंह, सुखदेव पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, प्रतिनिधि राजदेव यादव, मुखिया अर्जुन सिंह, मुखिया कृष्णा रविदास, गंदौरी दाँगी, सुनीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, प्रतिनिधि मोहन साव, मुखिया अर्चना हेमरोम, प्रतिनिधि बासुदेव साव, संजय राणा, देवल यादव, पंसस अशोक यादव, फैजान अजमेरी, पंसस प्रतिनिधि मो० अतहर, रंजन सिंह, उपेंद्र प्रजापति, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह, सुनील सिंह, प्रवक्ता मुनेश्वर गुप्ता, मुखिया संतोष सिंह, आदित्य चौरसिया, राजेश रवानी, सुनील शेखर, सहदेव यादव, अशोक यादव, जन्मजेय सिंह, कैलाश पांडेय, राजकुमार यादव, बालेश्वर साव, मोहन साव, गजाधर प्रयास, समेत बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

Last updated: नवम्बर 9th, 2022 by Aksar Ansari
Aksar Ansari
Correspondent Chouparan (Hazaribag, Jharkhand)
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें

पाठक गणना पद्धति को अब और भी उन्नत और सुरक्षित बना दिया गया है ।

हर रोज ताजा खबरें तुरंत पढ़ने के लिए हमारे ऐंड्रोइड ऐप्प डाउनलोड कर लें
आपके मोबाइल में किसी ऐप के माध्यम से जावास्क्रिप्ट को निष्क्रिय कर दिया गया है। बिना जावास्क्रिप्ट के यह पेज ठीक से नहीं खुल सकता है ।
  • झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें



    Quick View


    Quick View


    Quick View


    Quick View


    Quick View


    Quick View

    पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें



    Quick View


    Quick View


    Quick View


    Quick View


    Quick View


    Quick View
  • ट्रेंडिंग खबरें
    ✉ mail us(mobile number compulsory) : [email protected]
    
    Join us to be part of India's Fastest Growing News Network