भाजपा कार्यकर्ता ने झरिया विधायक और हेमंत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
सिन्दरी भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में भाजपा नेता झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद मंडल कारा से दुमका सेंट्रल जेल शिफ्ट किये जाने के विरोध में सिन्दरी कल्पना टाकीज में एक प्रेस कांफ्रेंस किया गया जिसमें झारखंड सरकार जेल प्रशासन एवं जिला प्रशासन का पूर जोर निंदा किया गया।
पूर्व नगर अध्यक्ष ने कहा एक बड़ी साजिश के तहत जेल प्रशासन के वीरेंद्र भूषण के निर्देश पर दुमका सेंट्रल जेल शिफ्ट किया जबकि पूर्व विधायक संजीव सिंह जिन्हें बेहतर इलाज की जरूरत हैं। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।परंतु अच्छे इलाज न कराकर उन्हें दुमका सेंट्रल जेल भेज दिया।हम झारखंड सरकार एवं जेल प्रशासन से अविलंब मांग करते है पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह को यथाशिघ्र दुमका जेल से धनबाद मंडल कारा ट्रांसफर किया जाए।
मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा विजू पटनायक ने कहा कि पूर्व में भी जेल प्रशासन ने झारखंड हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन बताया।अगर संजीव सिंह को उत्तम इलाज एवं धनबाद मंडल कारा शिफ्ट नहीं करने पर भाजपा परिवार चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
मौके पर भाजपा के रवी शर्मा,शशि सिंह,रास विहारी पाठक,राष्टीय दिव्यंग सेना धनबाद जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,भाजपा पूर्व माईनेटरी सदस्य गुरुचरण सिंह,भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राजेश चौधरी,वरिष्ठ कार्यकर्ता वसिष्ट नारयण सिंह,कार्यकर्ता अंगद सिंह, राजीव सिंह,अखिलेश जादव,रंजय सिंह,सिंटू सिंह,गणेश सुपकार,आनंद गुप्ता,अविनाश कुमार आदि उपस्थित थे।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View