तृणमूल की आँधी में बराबानी से भाजपा पतन की कगार पर-असीत सिंह
बाराबनी विधानसभा के बाराबनी ब्लॉक में तृणमूल कॉंग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष असीत सिंह के कुशल नेतृत्व निरंतर भाजपा की नींव और किला को ध्वस्त कर रही है। लोकसभा चुनाव में आशा के विपरीत तृणमूल कॉंग्रेस को मिली हार के बाद से ही पिछले छह महीने में असीत सिंह ने बाराबनी क्षेत्र के दर्जनों भाजपा के कद्दावर नेता के साथ-साथ हजारों परिवार को पुनः तृणमूल कॉंग्रेस खेमे में शामिल करने में सफलता प्राप्त की है।
बाराबानी ब्लॉक के पनुडिया पंचायत स्थित मेटैल खैरकनाली के भाजपा कर्मी लालटू मंडल, नयन मंडल, दीपेन मंडल, कृष्णा मंडल, अक्षय बाउरी, समेत 200 परिवारों को पुनः तृणमूल कॉंग्रेस का ध्वज थामते हुए असीत सिंह ने कहातृणमूल की आँधी में बाराबनी से भाजपा अब पतन की कगार पर है। उन्होंने कहाँ लोकसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता कुछ जनता को सब्जबाग दिखाकर दिग्भ्रमित कर दिया था। इसके बावजूद भी बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय के नेतृत्व में सिर्फ और सिर्फ विकास का कार्य हुआ है।
बिना पार्टी और रंग भेद भाव किए जनता का कार्य हमलोगों ने निस्वार्थ भाव से किया, आज इसी का परिणाम है, पिछले छह माह में हजारों परिवारों ने भाजपा छोड़ तृणमूल कॉंग्रेस शामिल होने का कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा से आये कर्मियों का भव्य स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से तृणमूल पार्टी में स्वीकार किया। साथ ही उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कुछ जगहों पर हमलोगों से भी भूल हुई है, जिससे कुछ लोग नाराज होकर लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा में चले गए थे।
उन सभी गलतियों पर विचार विमर्श और मंथन के बाद बाराबानी ब्लॉक के आठ पंचायत के जनता ने पुनः तृणमूल कॉंग्रेस पर अपनी आस्था को मजबूत किया है। उन्होंने कहा बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी को देखते हुए क्षेत्र के युवा वर्ग को विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं कार्य से जोड़कर रोजगार मुहैया कराई जा रही है।
बाराबनी में पेयजल, सड़क, शिक्षा और सरकारी योजनाओं को विधायक के प्रयास से घर घर तक पहुँचाई जा रही है। मौके पर जामग्राम पंचायत प्रधान केशव राउत, पानूडिया पंचायत उप-प्रधान विश्वजीत सिंह, आसिष मंडल, पिंटू सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View