भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
भारतीय जनता पार्टी मण्डल कार्यसमिति पूर्वी मण्डल की बैठक रामपुर दुर्गामण्डप प्रांगण में अध्यक्ष सुरेश कुमार साव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बतौर पर्यवेक्षक प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार चंद्रवंशी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दिन दयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पर्पित कर किया गया। संचालन महामंत्री अरविंद कुमार सिंह ने किया। मौके पर पर्यवेक्षक रंजीत चंद्रवंशी ने कहा कि हमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे मिली बेहतरीन जीत जिसमें पार्टी और संगठन से जुड़े लोगों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसे आगे भी आने वाले चुनावों में जारी रखने के लिये संगठन को मजबूती से इस क्षेत्र में कार्य करना है। वहीं पूर्व उप प्रमुख व प्रखंड अध्यक्ष सीताराम साव ने कई मुद्दों को सबों के बीच रखते हुवे सांसद व पूर्व विधायक को सभा के माध्यम से कार्यसमिति के लोगों के साथ बैठक करने की सलाह दी। बैठक में कई प्रस्ताव आये जिसमें खराब बिजली व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद करना, धान खरीद से बीज वितरण तक कि अनियमितता को लोगों तक पहुंचना, बूथ स्तरीय कमिटी को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना सहित कई प्रस्ताव शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख पूर्णिमा देवी, जीप सदस्य आरती कौशल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गजधर प्रसाद, पूर्व मण्डल अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम साव, सुनील सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चंद्रवंशी, सुनील सिंह, बच्छई मुखिया बीरेन्द्र रजक, रामपुर की मुखिया सुनीता देवी, महामंत्री बालेश्वर साव, देवल यादव, मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता, संघ स्वयं सेवक अमित कुमार सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजन सिंह, ओबीसी मोर्चा के युवा अध्यक्ष बिनोद यादव, एससी मोर्चा युवा अध्यक्ष सह पंसस बिकास रजक, पसस कैलाश भुइया ,मोहन साव, प्रवीण कुमार सिंह, अतहर हुसैन, पूर्व मुखिया नरेश पासवान, ब्रजभूषण इन्द्रगुरु, मुन्ना केशरी, अजय कुमार सिंह, बासुदेव साव, गिरजा साव, अनिल कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, युगल किशोर पांडेय, उदय राणा, बिमल पांडेय, द्वारिका साव, सुभाष राणा, गिरिजा साहू एवं प्रमोद प्रजापति सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
सुविधाओं की कमी से श्रद्धालुओं में रोष: बर्नपुर घाट पर अव्यवस्था का आलम
Quick View
Quick View

