गल्सी विधानसभा सीट से भाजपा प्रार्थी हुआ परिवर्तन
दुर्गापुर । आज के समय में राजनीतिक में धनकुबेर का वर्चस्व है। प्रार्थी तालिका में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने फिर से फेरबदल किया है। गल्सी विधानसभा सीट से भाजपा प्रार्थी तपन बागदी को घोषणा की गई थी। घोषणा होते ही प्रार्थी तपन बागदी के नाम पर दीवार लेखन का कार्य और चुनाव प्रचार शुरू हो गया था। दो दिन पहले गल्सी विधानसभा सीट से भाजपा प्रार्थी तपन बागदी ने बर्द्धमान डीएम कार्यालय में मनोनयन पत्र दाखिल करने गए थे। लेकिन तृणमूल कॉंग्रेस पार्टी छोड़कर कुछ महीने पहले कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा का दामन थामा था।
भाजपा के नए नेता और कार्यकर्ताओं ने पूर्व घोषित प्रार्थी तपन बागदी को मनोनयन पत्र दाखिल करने नहीं दिया। भाजपा सूत्रों ने से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रार्थी तालिका में तपन बागदी का नाम की घोषणा होने के बाद गलसी विधानसभा केंद्र के विभिन्न इलाकों में उनके विरुद्ध पोस्टर लगाया गया था। भाजपा प्रार्थी तपन बागदी के विरोध दुष्कर्म का मामला चल रहा है। इस बात को लेकर पोस्टर लगाया गया था। जिला नेतृत्व ने तपन बागदी के विरुद्ध आरोप को केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया था। केंद्रीय नेतृत्व ने सोमवार को सिद्धांत लेकर गलसी विधानसभा सीट से भाजपा प्रार्थी विकास विश्वास को घोषणा कर दिए। जिससे आदि भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी देखी जा रही है।
तपन बागदी ने मीडिया को बताया कि बर्द्धमान दुर्गापुर लोक सभा केंद्र के सांसद एस एस अहलूवालिया ने गलसी विधानसभा सीट से प्रार्थी तपन बागदी को चुनाव नहीं लड़ने का दबाव डाल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रार्थी पद से वापस लेने का दबाव डालने पर हम जिला भाजपा कार्यालय में जाकर आत्महत्या करने की धमकी दी है। इसी बीच सोमवार को गलसी विधानसभा सीट से विकास विश्वास को प्रार्थी घोषणा होने के बाद तपन बागदी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View