भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती
भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर पूर्वी मंडल की ओर से कर्माटांड़ पंचायत के स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 104वाँ जन्म दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल महामंत्री सुबोध कुमार सिंह ने किया और संचालन तालेश्वर ने एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेश नंदन ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती की प्रदेश संयोजिका शकुंतला मिश्रा सम्मिलित हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुबोध सिंह ने एकात्म मानववाद और अंतोदय के जनक पंडित जी के जीवनी पर प्रकाश डाला एवं लोकल फॉर वोकल के लिए कार्यकर्ताओं में उर्जा भरा, साथ ही कार्यकर्ताओं से पंडित जी के सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि शकुंतला मिश्रा ने भी अपने अभिभाषण में कार्यकर्ताओं से पंडित जी के बताए गए मार्गों पर चलने का आग्रह किया ।
मौके पर मुख्य रूप से नवल किशोर सिंह चौधरी, मंडल वरीय उपाध्यक्ष संतराम सिंह चौधरी, भाजयुमो मंडल महामंत्री विनोद पांडे, कौशल भैया , विश्वनाथ चौरसिया, राजेश नंदन, संजीत भट्टाचार्य ,आरएन सिंह ,प्रभात ओझा शिशिर , मंडल मीडिया प्रभारी अनूप कुमार सेन , भाजयुमो उपाध्यक्ष चंडी महतो ,किसान मोर्चा अध्यक्ष खगेन सिंह चौधरी ,अरुण दसोंधी ,विनोद रजवार ,महेश महतो , निर्मल कुमार , सुरेश रविदास ,हरगोविंद ,सतीश ,देवेंद्र नाथ मंडल सहित और भी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View