खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकराई बाइक, एक की मौत, एक घायल
पूर्व बर्द्धमान । बर्द्धमान सदर थाना अंतर्गत तेलीपुकुर के समीप फ्लाईओवर के ऊपर एक आलू लदा ट्रैक्टर ट्राली राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के किनारे खराब हालत में खड़ी थी। उसी समय दुर्गापुर से कोलकाता जा रहे बाइक अनियंत्रित होकर खराब खरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को बर्द्धमान स्थित अनामय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12:15 में बर्द्धमान सदर थाना अंतर्गत तेलीपुकुर के समीप फ्लाईओवर के ऊपर एक आलू लदा ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। उसी समय दुर्गापुर की ओर से एक बाइक तीव्र गति से कोलकाता जा रही थी।
फ्लाईओवर के नीचे से ऊपर की ओर चढ़ने के वक्त बाइक अनियंत्रित होकर खराब खरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गई। घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि 35 वर्षीय पीछे बैठी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना की सूचना पाकर बर्द्धमान सदर थाना मौके पर पहुँची। घायल महिला को बरामद कर बर्द्धमान स्थित अनामय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर समेत चालक और मालिक को कब्जे में ले लिया है। संवाद लिखे जाने तक मृत व्यक्ति और घायल महिला का परिचय नहीं मिल पाया है। दोनों पति-पत्नी बताया जा रहा है।

Copyright protected