भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के चुनावी प्रचार में भारत के गृह मंत्री अमित शाह पहुँचे
जोड़ापोखर । झरिया विधानसभा के जियलगोरा स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आज देश के गृह मंत्री अमित शाह का विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस संकल्प सभा मे गृह मंत्री अमित शाह ने झरिया से भाजपा
प्रत्याशी रागिनी सिंह को जिताने का आह्वान किया तथा जनता से भाजपा को जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान देश के गृह मंत्री अमित शाह ने झरिया की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा है की झरिया से भाजपा के प्रत्याशी विधानसभा भेजने का काम करे, तभी यहाँ से कोयला चोरी, रंगदारी तथा हत्या का साम्राज्य समाप्त होगा। श्री शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा है की कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं। वहां से भाजपा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 को समाप्त कर दिया है, अब राहुल बाबा की चार पीढ़ियां भी बहाल नही कर पायेगी। उन्होंने कहा है की झामुमो कांग्रेस दलित, आदिवासी, पिछड़ा विरोधी हैं। परन्तु जब तक देश में भाजपा के एक भी विधायक रहेगा, सबका साथ सबका विकास होता रहेगा। श्री शाह ने कहा है की अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा कांग्रेस ने 75 वर्षों तक लटकाये रखा था, मोदी सरकार ने राम मंदिर बनवाया, काशी में बिश्वनाथ मंदिर का कारीडोर बनाया है। अब सोमनाथ मंदिर को सोने का बनाया जा हैं। उन्होंने कहा है की झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार में लिप्त में कॉग्रेस, झामुमो एवं राजद के नेताओं को जेल जाना होगा। गरीब आदिवासी का पैसे को लूटा गया है। यहां के विधायक के घरों से किसी के घर करोड़ रुपए पकड़ा जाता हैं। यह जनता का पैसा है। अगर भाजपा की सरकार बनेगी तो लूट का पैसा को प्रदेश के खजाने में डाला जाएगा। मनरेगा के पैसे के बारे में कहा कि वर्तमान सरकार ने इस3 भी लूटने से पीछे नही हटा है। यहाँ तक सेना की जमीन भी लूटी गई है। झारखण्ड में घुसपैठिए एक बड़ा समस्या बनता जा रहा है। बंगलादेशी रोहंगिया मुसलमानो द्वारा यहाँ की जमीन लूटी जा रही। हमारी सरकार बनाने पर घुसपैठियों को बाहर किया जायेगा। मोदी सरकार जो कहती है वह करती है। बंद किया गया माता बहनों का एक रुपये भूमि रजिस्ट्रेशन को पुनः स्थापित किया जायेगा। वही गोगो दीदी योजना, 500 रुपये में एक सिलेंडर पूजा त्योहार में दो सिलेंडर फ्री दिया जायेगा। झरिया के प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा है की विरोधियों हर तरह की हथकंडे अपना कर प्रशासन के सहयोग से कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया है, परन्तु जन सैलाब उमड़ पड़ा है, अब जीत निश्चित है। मौके पर आम जनमानस के अलावे भाजपा के कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे
संवाददाता – शमीम हुसैन

Copyright protected