बी सी सी एल की आउटसोर्सिंग कंपनी ने मृतक के आश्रित को मुआवजा और नियोजन दिया
झारिया । माइनिंग मशीन की चपेट में आने से मृत दीपक मोदी के आश्रितों को आउटसोर्सिंग प्रबंधन ने 11 लाख रुपए का मुआवजा दिया है। वही नियोजन पर भी सहमति बनी है। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो की अध्यक्षता में प्रबंधन के साथ मंगलवार की देर रात वार्ता हुई। जिसमें तत्काल 10 लाख रुपया का भुगतान किया गया और 1लाख नकद भुगतान करने की बात कही गई। इसके पहले आउटसोर्सिंग प्रबंधन से झरिया विधायक रागिनी सिंह ने दूरभाष पर वार्ता की तथा चेतावनी दी कि नियमों के तहत ही सड़कों पर वाहन चले और उत्खनन का कार्य होना चाहिए। तत्काल वार्ता कर समस्या का निदान किया जाए। उसके बाद प्रबंधन ने देर रात को वार्ता की। मुआवजा और नियोजन पर सहमति बनी। बताते चले कि दीपक मोदी सोमवार को घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। मौत के बाद मुआवजा और नियोजन की मांग को लेकर मंगलवार को संयुक्त मोर्चा के नेताओं में जनता श्रमिक संघ के व विधायक रागिनी सिंह के प्रतिनिधि संजय यादव व अन्य भी थे। उसके बाद सिंदरी विधायक भी पहुंचे। प्रबंधन मुआवजा देने को तैयार नहीं हो रहा था। इधर झरिया विधायक रागिनी सिंह के दबाव पर प्रबंधन वार्ता के लिए तैयार हुआ और सहमति बनी। रागिनी सिंह ने अपने बयान में कहा है कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और मानकों के अनुसार ही कार्य होना चाहिए। अन्यथा वह खुद परियोजना में पहुंचकर न्याय दिलाने का काम करेंगी।
संवाददाता – शमीम हुसैन
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View