कांग्रेस पार्टी के बच्छई पंचायत बने बहादुर राणा
प्रखंड के सिंघरावा पंचायत के बच्छई महिला मंडल भवन में कांग्रेस पार्टी का पंचायत स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव एवं संचालन प्रखंड कांग्रेस कमिटी के महासचिव राम लखन राणा ने किया। वहीं बैठक में कांग्रेस ज़िला महासचिव विनोद यादव बतौर मुख्यातिथि उपस्तिथ हुए। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आगामी 26 नवंबर को निर्धारित पदयात्रा की सफलता एवं संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। वहीं बैठक में सर्वसम्मति से बहादुर राणा पंचायत अध्यक्ष चुने गए। प्रखण्ड अध्यक्ष विकास यादव ने पद यात्रा में कार्यकर्ताओं से बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का अग्रह किया। बैठक में प्रखंड महासचिव रामलखन राणा, जवनपुर मुखिया जानकी यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि लालेश साहू, गोपाल विश्कर्मा, अशोक सिंह, वीरेंद्र यादव, कपिल देव राणा नरेश कुमार, अनिल कुमार राणा, संतोष कुमार रजक, सकलदेव यादव, संतोष यादव, विक्रम कुमार सिंह, विकास कुमार यादव, बहादुर राणा, भुनेश्वर रजक, प्रकाश यादव, विनोद सिंह सुरेंद्र यादव, मोहम्मद तैयब अंसारी ,बासुदेव यादव, परमेश्वर यादव, सूरज कुमार यादव, नौशाद आलम, वीरेंद्र यादव, मुकेश कुमार शर्मा, मिनहाज मेहंदी, शमशेर आलम इत्यादि उपस्थित हुए।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View