डॉ0 सबा अहमद की जनसभा में बोले बाबू लाल मरांडी ने – हमारी सरकार आने पर झारखंड में विकास की गंगा बहेगी
झाविमो सुप्रीमो बाबू लाल मरांडी रविवार को राजगंज हटिया मैदान में पार्टी प्रत्याशी डॉ0 सबा अहमद के पक्ष में विशाल जन सभा को संबोधित कर रहे थे।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने 11 लाख गरीबों का राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं। ढाई लाख विधवा , वृद्धा ,विकलांगता पेंशन रद्द कर दिए हैं। झाविमो की सरकार बनी तो उक्त सारे राशन कार्ड एवं पेंशन फिर से बहाल किया जायेगा। साथ ही रघुवर सरकार द्वारा बन्द किये गए सभी स्कूलों को फिर से चालू किया जायेगा। पारा शिक्षकों की समस्या को सम्मान जनक समाधान किया जाएगा।
आंगन बाड़ी , सेविकाओं सहायिकाओं एवं जल सहिया को सम्मान जनक मानदेय दिया जायेगा। भाजपा सरकार ने देश को लूटा है। अब समय आ गया है।अब जुमले की सरकार को बदल देना है। हमारे 28 महीने की कार्यकाल में कन्यादान योजना, और बच्चों को साईकिल ये सभी योजनाओं को चालू किया गया था।
उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में मैंने चार डॉक्टर को टिकट दिया है। आप लोग डॉ0 सबा साहेब की भारी मात्रा में अपना मत देकर विजय बनाकर विधानसभा भेजें । झाविमो आने के बाद झारखंड के सर्वांगीण विकास होगा। डॉ0 सबा अहमद ने कहा कि झाविमो की सरकार बनने पर राजगंज को प्रखंड बनाया जायेगा।
टुंडी विधानसभा में पहले की तरह फिर से विकास की गंगा बहेगी। हमारी सरकार जातपात से हटकर रोजगार और विकास का काम करती है। प्रोग्राम में जेविएम के सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित हजारों लोग शामिल थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View