आयुष्मान युवा संस्था जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर लोगों का दिल जीता
लोयाबाद के आयुष्मान युवा संस्था के सौजन्य से शुकवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि लोयाबाद थाना प्रभारी चुन्नू मुर्मू व अवर निरीक्षक निलेश कुमार को बुके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही क्षेत्र के सभी पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
कड़ाके की ठंड में संस्थान ने 101 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर लोगों का दिल जीत लिया। थाना प्रभारी चुन्नू मुर्मू ने संस्था के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रयास काफी प्रशंसनीय है। संस्था के अध्यक्ष संतोष वर्णवाल व सचिव विनय सिंह ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए संस्था के सभी सदस्यों ने यह कार्यक्रम करने का निर्णय लिया। सभी सदस्यों के सहयोग से यह कार्यक्रम आज सफल हुआ। संस्था आगे भी समाज व जरूरतमंदों के बीच लौ जलाता रहेगा।
मौके पर आशीष विश्वास, सुनील शर्मा, अमित चौहान, शंकर गोराई, राजेश चौहान, ललन गुप्ता, आदित्य सिंह, सुजीत रवानी, अमर निषाद, आनंद शाह, रोहित नोनिया, भास्कर चौहान, रितिक चौधरी, सुनील गुप्ता, डब्लू शर्मा, शुभम चौधरी, रोहित गोस्वामी, सिकंदर शर्मा, अजय शर्मा, विमल मांझी, नीरज रवानी, बबलू शर्मा आदि के अलावा क्षेत्र के प्रबुद्ध व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View