झारखंड की धनुर्धारी महिलाओं का कमाल : आर्चरी विश्व कप के फाइनल में जीता स्वर्ण पदक
कहते हैं ना कि प्रतिभा और मेहनत रंग लाती ही है। ऐसा ही कारनामा किया है रांची की धनुर्विद्या में निपुण धनुर्धारी दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और कोमोलिका ने। जी हां, जापान के टोक्यों में होनेवाले ओलंपिक्स गेम्स से पहले सूबे सहित भारत वर्ष के लिए यह बड़ी खुशखबरी है।
बता दें कि राजधानी रांची की दीपिका कुमारी की अगुवाई वाली भारतीय महिला रिकर्व टीम ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय महिलाओं ने सोना पर निशाना साधा।
झारखंड की राजधानी रांची की निवासी दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और कोमलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को फ्रांस के पेरिस में चल रहे विश्व कप स्टेज 3 के फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।
तीनों ने इस महीने की शुरूआत में फाइनल ओलंपिक क्वालीफायर में पहले दौर की हार की निराशा को दूर कर लिया। भारत को स्टेज 3 इवेंट में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाने के लिए 5-1 की जीत का दावा किया। महिला टीम की इस जीत से अब ओलंपिक में भी पदक की उम्मीदें बंध गई हैं।
शनिवार को भारत की तरफ से कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिषेक वर्मा ने भी स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रौशन किया था।

Copyright protected