अनवर हयात बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जताया आभार
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को बुके देकर बधाई दी और उनका आभार प्रकट किया।
अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात का स्वागत कार्यक्रम किया गया जिसमें मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सोना खान ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात को बुके देकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया और ढेर सारी शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और पार्टी ने जो मुझ पर भरोसा जताया है। उस पर पूरी ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करूंगा, इसके लिए मैं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ और धन्यवाद देता हूँ।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के बीच में कार्य करूंगा और अल्पसंख्यक समाज को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करूंगा भाजपा नेता तारिक इमरान नेभी प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात का स्वागत बुके देकर व मिठाई खिलाकर किया।
स्वागत कार्यक्रम का संचालन आलमगीर अंसारी ने किया।
मोर्चा की ओर से नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में नजीर खान, सोनी तबस्सुम, मोहम्मद सुल्तान, अथर कामरान, अकबर खान, करीम खान, शमीम आलम, गुड्डू खान, फरहाना खातून,स्मृति कच्छप, इमरान खान, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद सफदर, शफीक अंसारी, आदि मुख्य रूप से शामिल थे
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View