झारखंडी मजदूरों को 100% प्रथम प्राथमिकता दी जाए : आजसु केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार महतो
आजसु केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार महतो ने ट्वीट करके झारखंड लौट रहे प्रवासी मजदूरों को झारखंड में ही 100% रोजगार देने की मांग प्रधानमंत्री, केंद्रीय पथ निर्माण मंत्री और मुख्यमंत्री से की है।
संतोष ने ट्वीट में उल्लेख करते हुए कहा कि धनबाद के टुंडी विधानसभा के लगभग 30 हजार प्रवासी मजदूर वापस आ रहे हैं।
अशोका बिल्डकॉन द्वारा NH2 के कार्य में इन्हें 100% रोजगार दिया जाए क्योंकि वर्तमान समय में अधिकांश कार्यरत मजदूर बाहरी राज्यों के हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इसी तरह पूरे झारखंड में सभी फैक्ट्री में झारखंडी मजदूरों को 100% प्रथम प्राथमिकता दी जाए।
राज्य सरकार को इसके लिए कैबिनेट से तत्काल “झारखंड श्रमिक नियोजन नीति-2020” पारित करते हुए एक पुख्ता कानून झारखंड के सभी मजदूरों को अपने ही राज्य में 100% रोजगार देने के लिए बनाना चाहिए जो सरकारी व निजी क्षेत्र में भी लागू हो।
ताकि हमारे झारखंड के गरीब मजदूरों को रोजी रोटी के लिए दूसरे प्रदेश की ओर पलायन ना करना पड़े,ना ही वो किसी गलत रास्ते में जाएं और उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View