किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
दुर्गापुर । दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र के एक किशोरी शुक्रवार को परिचारिका का काम करने गई थी।
संध्या तक काम से घर नहीं लौटने पर परिजनों व स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू किया। खोजबीन के दौरान खेत में अचेत व्यवस्था में उक्त किशोरी पड़ी हुई मिली। घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों और न्यू टाउनशिप थाना को दी गई। मौके पर पुलिस पहुँच कर किशोरी को बरामद कर दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सकों ने मृत होने की बात कही। आज यानि शनिवार को सुबह किशोरी के गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने न्यू टाउनशिप थाना के समक्ष आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी ने आरोपी को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाना ले आई।
पुलिस ने बताया कि यह आरोपी युवक राकेश बावरी का शादी उक्त किशोरी के साथ हुआ था। बाद में दोनों में संपर्क टूट गया था। किशोरी अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार को राकेश बावरी ने किशोरी को मोबाइल पर फोन करके मेला घुमाने बुलाया था। राकेश बावरी ने मेला घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म कर हत्या कर डाली। परिवार वालों ने फांसी की सजा देने की मांग की है।
संवाददाता रमेस कुमार गुप्ता, बुदबुद

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View