एक महिला को डेंगू की खबर से मचा हड़कम्प, राँची रेफर
लोयाबाद में एक महिला को डेंगू हुआ है। डेंगू की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। महिला का इलाज रांची रिम्स में किया जा रहा है। 24 वर्षीय इस महिला का प्लेटलेट काफी कम हो गया था। हालांकि महिला की स्थिति में काफी सुधार है और वह खतरे से बाहर है। महिला का 18 हजार प्लेटलेट काउंट किया गया।
जाँच में ब्लड जम जाने का पता चला-पति
महिला लोयाबाद 5 नंबर की बताई जा रही है। रिपोर्ट आते ही धनबाद के एक निजी चिकित्सक ने उसे रांची रिम्स जाने की सलाह दी है। महिला के पति का कहना था कि पत्नी को हल्की बुखार हो रहा था,कुछ जाँच पहले हुई तो ब्लड जम जाने का पता चला फिर दूसरी जाँच में प्लेटलेट 18 हजार हो गया।उसके बाद तुरंत रांची रिम्स में भर्ती किया गया। वहाँ डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद पत्नी अभी ठीक है। स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले से अंजान है।
गाँव में सफाई का काम चल रहा है
गाँव वालों को पता चला तो काफी भयभीत हो गए।फिलहाल गाँव में सफाई का काम चल रहा है। ग्रामीण खुद सफाई में लगे हुए है। नाली से लेकर तमाम गंदगी को खुद से दूर कर रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि गाँव वालों को भी महिला को डेंगू होने की खबर तीन दिन पहले मिली है। स्वास्थ्य विभाग व निगम द्वारा कोई मदद नहीं पहुँचाया जा रहा है।
सिविल सर्जन गोपाल दास ने फोन रिसीव नहीं किया
धनबाद सिविल सर्जन गोपाल दास से मामले की जानकारी के लिए सम्पर्क किया गया लेकिन उन्होंने ने फोन रिसीव नहीं किया

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View