मेयर बिधान ने माध्यमिक में सालानपुर ब्लॉक में प्रथम रही छात्रा को दी शुभकामनाएं
सालानपुर। बाराबनी विधायक सह नगर निगम मेयर बिधान उपाध्याय ने माध्यमिक परीक्षा में सालानपुर ब्लॉक में प्रथम रही छात्रा काकली हालदार को रविवार जिमहारी में गुलदस्ता भेंट कर भविष्य की शुभकामनाएं दी।
सनद रहे सालानपुर प्रखंड के जिमहारी हाटतला निवासी बिस्वजीत हालदार की पुत्री डीवी गर्ल्स स्कूल की छात्रा काकली हालदार ने माध्यमिक परीक्षा 2022 के परिणाम में 657 अंक लाकर प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है। परिवार सहित प्रखंड में हर कोई खुश है, की घर की बेटी को अच्छा परिणाम मिला है। श्री उपाध्याय ने कहा कि वह काकली के पढ़ने सहित किसी भी तरह की समस्या में उनके साथ खड़े रहेंगे। काकली भविष्य में अच्छा करे इसकी शुभकामनाएं है। इस दौरन जिला परिषद कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सालानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, सह अध्यक्ष बिधुत मिश्रा, सालानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस महासचिव भोला सिंह सहित जिमारी क्षेत्र के सभी तृणमूल नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View

