18 लोगों को एक आवारा कुत्ता ने काट कर किया जख्मी
जिले के चौपारण प्रखण्ड अंतर्गत चतरा मोड़, बजरंग टोला, औलाद कॉलोनी, नावाडीह सहित कई क्षेत्रों के लगभग डेढ़ दर्जन से ऊपर लोगों को एक आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। घटना शुक्रवार शाम की है। जहां एक आवारा कुते का आतंक देखने को मिला। कुते ने पहले चतरा मोड़ के आसपास कई लोगों को काट कर घायल कर दिया। उसके बाद औलाद कॉलोनी ,बजरंग टोला में भी कई पर हमला कर दिया।
कुत्ते के काटने से ये लोग हुए घायल, डॉ दिनेश एकलब्य ने सभी घायलों का किया इलाज
इधर कुते के हमले में आयुष कुमार , शूकर साव, प्रदीप राम, सन्दीप कुमार गुप्ता, बबुआन कुमार, गुड्डू राम , जगदीश ठाकुर , श्रीकांत राम , रवि कुमार , शम्भू साव, सचिन कुमार , मो नवाब , आयुष कुमार ,अभिनव कुमार , हर्ष कुमार ,किरण देवी , संगीता देवी , मालती देवी कुल 18 लोग घायल हुए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक अस्पताल चौपारण में डॉ दिनेश गोप के द्वारा किया गया।
दहशत में लोग
इधर घटना के बाद भी घूम रहा आवारा पागल कुत्ते की जानकारी लगने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और बच्चों सहित बुजुर्गों को घरों में ही रहने की हिदायत दी जा रही हैं तो वही कुछ लोग मारने के लिए लाठियां लेकर आवारा पागल कुत्ते को ढूंढ भी रहे हैं।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View

