कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरूआत, बिगहा में धर्माचार्यों का लगेगा जमावड़ा
चौपारण प्रखण्ड के राजा गढ़ बिगहा बाजार के प्रांगण में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह हनुमंत द्वितीय वार्षिक महोत्सव में संतों,धर्माचार्यों होंगे शामिल, नौ दिवसीय महायज्ञ का भव्य आयोजन 8 फरवरी मंगलवार को कलश यात्रा से शुरू होगा। जो 16 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। इसे लेकर पूजा समिति के सदस्य पूरे जोर से तैयारी में जुटे हैं। यज्ञ समिति के आनंद चंद्रवंशी कुमार राहुल द्वारा बताया गया कि महायज्ञ को लेकर तैयारी पूर्ण हो चुका हैं। मंगलवार की सुबह यज्ञ परिसर से भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। आयोजन में इस्कॉन एवं भक्ति वेदांता गुरूकुल के निदेशक पूज्य केशवानंद दास द्वारा प्रवचन कहा जाएगा।
महंत फलाहारी बाबा,निर्मोही अखाड़ा के महा मंडलेश्वर सुखदेव दास,काशी धाम के डॉ० चक्रपाणि जी महाराज सह आचार्य ग्राम पाण्डेयबारा के पंडित बालमुकुंद पांडेय, यज्ञ संरक्षक हनुमंत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित यज्ञ में महत्त्वपूर्ण भूमिका में होंगे। यज्ञ संयोजक में हनुमंत सेवा संस्थान के यज्ञ सदस्य संजय सिंह,रामचंद्र सिंह,राजेन्द्र चंद्रवंशी, कुमार राहुल, विरेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, अनुप सिंह राठौर, मनिष सिन्हा, सिवेश सिंह, अरुण कुमार, सतेन्द्र साहु, आषिश साहु, मनोज सिंह, उमेश सिंह, महेन्द्र चंद्रवंशी, गोविन्द गोप, बलराम यादव,जयप्रकाश गुप्ता, जितेन्द्र चन्द्रवंशी, चंदन चटर्जी, शिवनंदन केशरी, विनोद सिंह, विजय साहु, पवन सिंह, अणुज सिंह, काजु साहु, लक्ष्मण साहु,विनय सिंह ,काल यादव,सियाराम केशरी, सीटन साव, बजरंग सिंह, निरज चन्द्रवंशी, राजेश स्वामि, जितेन्द्र पाण्डेय, रवि विश्वकर्मा, दिलीप राणा, संजीत केशरी, प्रेम कुमार एवं आनंद कुमार चन्द्रवंशी आदि सक्रिय हैं। यज्ञ स्थल को काफी बेहतर ढंग से सजाया गया है। यज्ञ को लेकर काफी मेहनत जारी हैं।

Copyright protected