बीपीएम सिन्हा व अन्य ने कोविड-19 रिलीफ में दिव्यांगों को किया फूड सप्लाई
नव भारत जागृति केंद्र बहेरा ने सीबीएम इंडिया ट्रस्ट बेंगलुरु के सहयोग से प्रखंड के दिव्यांगों के बीच शुक्रवार को कोविड-19 रिलीफ के लिए फूड सप्लाई किया। उक्त जानकारी संस्था बीपीएम बीरेंद्र सिन्हा ने बताया। उन्होंने बताया कि सीबीएम इंडिया ट्रस्ट बेंगलुरु ने चौपारण में 100 से अधिक दिव्यांगों को सहयोग के रूप में फूड सप्लाई में 50 किलो चावल, 10 किलो आटा, एक किलो चना दाल एवं 4 किलो मसूर दाल दे रही है।
लाभांवित होने वालों में मक़बूल आलम, सुरेश प्रजापति, संतोष प्रजापति, शिववचन दांगी, शंकर राणा, शत्रुध्न कुमार, पवन कुमार, टुनटुन ठाकुर, मो० इमरान, निःशु कुमारी, रीना कुमारी, मनीष रजक, अश्रवी खातून, अभय राम, मनीता देवी, विक्रम राणा, अख्तर खान, सन्नी कुमार, पंकज कुमार कुणाल, उमेश कुमार, विकास कुमार सहित 100 से अधिक शामिल है। मौके पर संस्था बीपीएम बीरेंद्र सिन्हा, बृजनंदन सिंह, माया मिश्रा, पूनम कुमारी, नवरत्न पांडेय, नारायण रजक, भीम सिंह चंद्रवंशी सहित अन्य उपस्थित थे।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View