भगवान का दूसरा रूप किसान है : दीपनारायण सिंह
गोमो। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के जयंती एवं “राष्ट्रीय किसान दिवस” पर जदयू तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडे के नेतृत्व में पानापुर में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से किसान नेता, जदयू के प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुरूआत चौधरी चरण सिंह जी चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर टुंडी विधानसभा क्षेत्र के उत्कृष्ट किसान युवराज सिंह, मनोज महतो, उमेश रजवार, सुखदेव महतो, और रावण महतो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । समारोह को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में भगवान का दूसरा रूप किसान है।
किसान अपने खेतों में दिन -रात मेहनत कर अन्न उगाता है और उसी अन्न को खा कर धरती पर लोग जीवित रहते हैं। इतना होने के बावजूद भी किसान फटे हाल में है । राज्य सरकार का किसानों के ऊपर कोई ध्यान नहीं है। किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में बिचोलिया हावी है। किसान सरकारी योजनाओं से वंचित हैं।
इस अवसर पर भुनेश्वर महतो, महेंद्र मुर्मू, महानंद पांडे, उपेंद्र सिंह, निर्दोष चौरसिया, महेंद्र दास, प्रदीप सिंह, छोटू रजवार, नंदलाल महतो, वीरेंद्र महतो, कुंज लाल माता, जोजन राय, विनय सिंह, टेको महतो, मुकेश महतो, उपेंद्र सिंह, चोला राम महतो, कैलाश महतो,भागीरथ मेहता, सुरेश महतो, आदि उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View