जदयू तोपचांची प्रखंड कमिटी का गठन किया गया, जदयू कार्यकर्ता टुंडी के गाँव-गरीब, मजदूर-किसान की आवाज बनने काकाम करें -दीप नारायण सिंह
गोमो। जदयू तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडे के अध्यक्षता में एक बैठक गोमो कार्यालय में हुई। जिसमें मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से जदयू तोपचांची प्रखंड कमिटी गठित की गई। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष-जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रखंड महासचिव-कमलेश मंडल, और किशोर कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष-सुखदेव दास, सुजीत ठाकुर, एवं कृष्ण पद मिश्रा, प्रखंड कोषाध्यक्ष-मिट्ठू रजवार, प्रखंड सचिव-विनोद सिंह, देवनारायण महतो, एवं महेंद्र दास, प्रखंड सोशल मीडिया प्रभारी-विनय सिंह, प्रखंड कार्यालय प्रभारी-डा.प्रकाश मंडल, और विजय केवट, प्रखंड प्रवक्ता-तपन पांडे, बनाए गए। बैठक को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने सभी नव मनोनीत प्रखंड पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि तोपचांची प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिचोलिए हावी है। लोग परेशान हैं और स्थानीय विधायक मौन है।
इस परिस्थिति को बदलने के लिए गाँव-गाँव में जाकर युवाओं को जदयू से जोड़ना होगा। जदयू के कार्यकर्ता टुंडी के गाँव-गरीब, मजदूर-किसान, छात्र-नौजवान का आवाज बनने का काम करें,आने वाले समय जदयू की होगी। बैठक में रंजीत मंडल, महेंद्र दास, डॉक्टर प्रकाश मंडल आदि उपस्थित हुए।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View