सात दिन से लापता वृद्ध का मिला शव, जाँच में जुटी पुलिस
धनबाद । जिले के तोपचांची के कांडेडीह गाँव से पिछले सात दिनों से लापता 68 वर्षीय राम छबीला मंडल का शव बुधवार को गाँव के जंगल में स्थित कतरी जोरिया में उपलाता हुआ मिला। मृतक राम छबीला पिछले सात दिनों से घरसे गायब थाा। जिसकी खोजबीन लगातार घर वाले कर रहे थे। सुबह गाँव के ग्रामीण जब बास काटने जंगल आए तो उसी दौरान उनकी नजर जोरिया में उपलाते हुए शव पर पड़ा।
मृतक के पुत्र मनोज मंडल ने शव की पहचान किया । उसने बताया कि शुक्रवार को नाखून कटवाने के बाद नहाने के लिए घर से निकले थे जिसके बाद वापस नहीं लौटे हमलोगों ने गुमशुदगी की शिकायत थाना में किया था साथ ही साथ उनकी खोजबीन के लिए सोशल मीडिया एवं पर्चा बंटवाया था पर कहि कुछ पता नहीं चल पाया आज उनकी शव जोरिया में ग्रामीणों ने देखा।
मृतक मूकबधिर थे उसके बावजूद गाँव के लोगों के बीच उनका अच्छा सम्बन्ध था। उनकी मौत की खबर से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर कागजी करवाई में जुट गई है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View