जन समस्याओं का समाधान के लिए पार्टी को गाँव-गाँव में मजबूत करना है : दीप नारायण सिंह
गोमो। तोपचांची प्रखंड यूथ फोर्स द्वारा दीप नारायण सिंह का स्वागत करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसका नेतृत्व यूथ फोर्स तोपचांची उत्तर प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र पांडे ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दीप नारायण सिंह को झारखंड प्रदेश महासचिव जदयू बनाए जाने पर माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव, जदयू सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने कहा कि आज गाँव-गरीब, मजदूर-किसान भाईयों के समस्याओं का समाधान के लिए पार्टी को गाँव-गाँव में मजबूत करना होगा। लोग परेशान हैं। नौजवान रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश में पलायन कर रहे हैं और वर्तमान विधायक लूट-खसोट में लगे हुए हैं।
जदयू युवाओं के विषय को लेकर आंदोलन करेगी। समारोह का संचालन तोपचांची प्रखंड उत्तर यूथ फोर्स अध्यक्ष जितेंद्र पांडे और धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर प्रकाश मंडल ने किया। समारोह को सुजीत ठाकुर ,दीपक महतो, गौतम धीवर, सुखदेव दास, विनय सिंह, जगदीश महतो, किशोर दास, बजनाथ ठाकुर, आदि ने संबोधित किया। समारोह में एनुल अंसारी, देवनारायण महतो, महेंद्र दास, मोहम्मद अकरम , वासुदेव तुरी, पुनीत महतो, परमेश्वर महतो, नुनु लाल साव, गोपी महतो, निजाम अंसारी, जगदीश महतो , दीपक महतो , बासदेव तूरी , परमेश्वर महतो , किशोर दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View