कनकनी में पत्थर से कूच कर युवक की हत्या, फैली सनसनी
लोयाबाद कनकनी हनुमान बाजार के बन्द पड़े दो नंबर पीट के पास झाड़ी में पत्थर से कूच कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। उसकी पहचान सूरज रविदास उर्फ कुटुम के रूप में हुआ। वह कनकनी हनुमान बाजार के चन्नी रविदास का दामाद है। हत्या की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई।घटना स्थल पर काफी खून बहा हुआ था। करीब आठ दस पत्थर से उस पर हमला भी किया गया है। मृतक जीन्स और टी शर्ट पहना हुआ था । उसके पैर में लाल हवाई स्लीपर था, वो भी पास में ही फेंका हुआ था। काले रंग का एक गमछि भी पास पड़ा है। हत्या क्यों, कब और किसने की यह पुलिस के लिए चुनौती है। लाश झाड़ी फेंका गया है। शव घसीटे जाने का निशान साफ दिख रहा था। ऐसा लगता है कि उसे घसीट कर वहाँ लाया गया है। और पत्थर से कुचकर मार दिया गया। करीब डेढ़ घण्टे के बाद मृतक के सुसराल वालों को बुलाया गया। उसकी पहचान के बाद शव को क़ब्जे कर पुलिस थाना लाया गया। रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा।
लोयाबाद में छह महीने में तीन हत्या
छह महीने के भीतर यहाँ यह तीसरी हत्या है।तीनों कनकनी क्षेत्र में ही हुआ। कतरास के पंकज की हत्या का अब तक खुलासा भी नहीं हुआ था कि एक और हत्या लोयाबाद पुलिस के चुनौती बन गयी है। बताया जाता है कि 29 अगस्त को भी कतरास के पंकज की कनकनी 04 नंबर के पास पेट में गोली मार कर हत्या की गई थी। दो मई को कनकनी में ही नाली विवाद में रोहन चौहान के पेट चाकू घोप कर मार दिया गया।
दो घण्टे तक नहीं छुआ लाश को
खबर पर पुलिस शाम 7 बजे घटना स्थल पहुँचा। करीब दो घण्टे तक लाश को नहीं छुआ। स्वीपर के इंतजार में पुलिस लाश के पास खड़ा रहा। थाना प्रभारी चुन्नू मुर्मू एसई दिवाकर वर्मा,एएसआई पी.उरांव सहित दलबल मौजूद थे।
सास ने दोस्तों पर लगाया आरोप
मृतक के ससुराल वालों को बुलाकर पहचान कराया गया।जैसे वे लोग देखे तो दोस्तों पर आरोप लगाकर गाली गलौज करने लगे। कहा साथ में पिता खाता था। अब जान भी मार दिया। बताया जाता है कि सूरज एकड़ा का रहने वाला है। पाँच साल पहले उसकी शादी कनकनी हनुमान बाजार कॉलोनी निवासी चनिया के बेटी से हुई थी। दो बेटा भी है। सूरज नशा का आदि था। उसे सभी कुटुम के नाम से पुकारा करते थे। पेशे से वह हाइवा चालक था। शराब की लत की वजह से कनकनी में ही पड़ा रहा था, सास चाहती थी कि यहाँ के युवकों का संगत छूट जाए, इसलिए गिरजा बेटी को कतरास शिफ्ट करा दिया, फिर भी सुजर कनकनी में दोस्तों के साथ ही मंडराता रहता था। सास ने कहा कि अब हमेशा के लिए कनकनी छूट गया।
युवक की पत्थर से कूचकर हत्या की गई:-प्रभारी
लोयाबाद थाना प्रभारी चुन्नू मुर्मू ने कहा कि देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवक की पत्थर से कूचकर हत्या की गई है।हत्या बीती रात ही की गई है। हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View