ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पूरे धूम धाम से मनाया गया
रानीगंज। इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को मीलाद उन नबी मनाया जाता है। जिसे ईद-ए-मिलाद-उन-नबी कहा जाता है। माना जाता है इस दिन मक्का शहर में 571 इस्वी में पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इसी की याद में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाता है। मंगलवार को शहर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद मिलादुनबी (पैगम्बर हज़रत मुहम्मद साहब) का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
वीर बाबा के मजार पर इस मौके पर जमात के साथ उल्लास मनाया गया । दूसरी ओर जरूरतमंदों में खानपान की सामग्री आदि वितरण की गई। यहाँ के राजा बांध मोर मस्जिद गिरजा परमजीत टिकरापारा मस्जिद मैं नवादा के साथ मिलाद उन नबी मनाया गया ।
तौफीक आलम एवं शहजादा खान ने बताया कि मीलाद उन-नबी शब्द अरबी के मौलिद शब्द से बना है। मौलिद का अर्थ जन्म होता है। अरबी भाषा में मौलिद उन नबी का मतलब हज़रत मुहम्मद का जन्मदिन होता है। धीरे-धीरे इसेमीलाद उन-नबी कहा जाने लगा। लगभग सभी मुस्लिम देशों में मीलाद उन नबी का जश्न मनाया जाता है।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View