जहरैली साँप काटने से एक युवक की मौत
बोला जाता है कि सभी साँप जहरीली नहीं होती है, किंतु अगर जहरीली सांप का प्रकोप गाँव में बढ़ता जाए तो लोग को इससे अपनी जान से हाथ धोना ही पड़ता है। सांपो की प्रजाति में करैत साँप सबसे खतरनाक साबित हुआ, अभी तक ना जाने हजारीबाग क्षेत्र में कितने लोगों की जान इस साँप ने लें ली है। ऐसी ही घटना चौपारण प्रखंड के अंतर्गत झापा पंचायत के ग्राम बिशनपुर निवासी भानू कुमार सिंह पिता मनोज सिंह उर्फ लल्लू सिंह का सांप काटने से मृत्यु हो गई, उक्त जानकारी के अनुसार रात लगभग 12बजे युवक अपने बेड पर जैसे ही सोया वैसे ही पहले से तकिये में घुसे करैत साँप ने मुँह में काट लिया। जिसके बाद लड़के ने घर के सदस्यों को आवाज दिया और आनन फानन में साँप को भी मार दिया गया और युवक को अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
घर के सदस्यों को रो-रो कर बुरा हाल है। उनके निधन का समाचार सुनकर पूरे पंचायत में शोक की लहर फैल गई। सैकड़ों लोग मृतक के घर पहुँच परिजनों ढाढस बंधा रहें थे।समाचार सुनकर स्थानीय मुखिया पूर्णिमा देवी के प्रतिनिधि सह चौपारण के सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव भी मृतक के घर जाकर परिजन को ढाढस बंधाया व मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे, जिन में स्थानीय वार्ड सदस्य रामबृक्ष राणा,सुरेश दांगी,विनोद कुमार सिंह राकेश रंजन,अहमद मियाँ सहित कई लोग शामिल थे।
अक्सर अंसारी , चौपारण
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View