भाजपा मंडल पूर्वी ने समर्पण दिवस मनाने को लेकर की बैठक
चौपारण प्रखण्ड में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाने को लेकर भाजपा मंडल पूर्वी की बैठक बसरिया पंचायत भवन में आयोजित की गई।
इस सेवा समर्पण अभियान के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुनील मेहता के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार साहु की अध्यक्षता एवं संचालन मंडल महामंत्री अरविंद सिंह ने किया। पखवारा भर तक चलने वाला इस कार्यक्रम के बारे में मुख्य वक्ता अर्जून साव ने प्रधानमंत्री जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सेवा समर्पण अभियान 17.09.21 से 05.10.21 तक इसे सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
इस कार्यक्रम में विधानसभा सांसद प्रतिनिधि अर्जून साव आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार पांडेय अ,जा,मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी मंडल महामंत्री बालेश्वर साव अरविंद सिंह मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह, विरेंद्र रजक, गजाधर प्रसाद, मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता भाजयुमो अध्यक्ष रंजन सिंह,नागेंद्र पाण्डेय विनोद यादव, अजय यादव, मधु यादव, देवकुमार शर्मा, जगदेव यादव, विनय यादव, अतहर अंसारी,सहित कई भाजपाई उपस्थित थें।
अक्सर अंसारी, चौपारण
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View