नगर निगम के खिलाफ एक दिवसीय जन सत्याग्रह किया गया
लोयाबाद हटिया मैदान में नगर निगम के खिलाफ समस्याओं को लेकर पहली बार बुधवार को जन सत्याग्रह किया गया ।यह सत्याग्रह उस समय किया जा रहा है जब पार्षद का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और निगम का चुनाव होने वाला है।
सत्याग्रह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता पूनम देवी ने कहा कि वार्ड संख्या 8 में स्वीकृत योजनाएँ जो अधूरी पड़ी है या धीमी गति से चल रही है उसे शीघ्र पूरा किया जाए । क्षेत्र में पानी बिजली की गंभीर समस्या है। मोहल्ले में गंदगी व्याप्त है सही सफाई नहीं हो रही है। निगम नालियों का निर्माण कैंप लगा कर होल्डिंग टैक्स लिया जाय जमीन का म्यूटेशन और रसीद काटी जाय जाॅब कार्ड बनाया जाए राशन कार्ड में नाम चढ़ाया जाए तथा कौशल विकास का लाभ दिया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुड्डू रवानी तथा संचालन केशरी ने किया।
मौके पर बीभा सहाय बेबी देवी, रजिया खातुन, रेखा देवी, संतोष महतो, जीतू वर्णवाल, अनवर मुखिया, पप्पू महतो, दीपक रवानी, मदन मल्लाह, राजु रवानी, पचहत्तर सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View