मुखिया की अध्यक्षता में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक
चौपारण। अक्टूबर महीने में दुर्गा पूजा काफी हर्षोल्लास से मनाया जाता है। लोग इसकी तैयारी एक महीना पहले से ही शुरू कर देते हैं। प्रखंड के बसरिया में सार्वजनिक दुर्गा पूजा पारंपरिक तरीके से करने के लिए दुर्गा मंदिर के प्रांगण में मुखिया नरेश पासवान के अध्यक्षता में बैठक हुई। दुर्गा पूजा धूमधाम से शांतिपूर्वक मनाने को लेकर बैठक में सर्वसम्मति से नई कमिटी बनाई गई।
जिसमें अध्यक्ष नरेश पासवान, बसरिया पंचायत मुखिया, उपाध्यक्ष दयानंद दांगी ,सचिव पंकज सोनी, उपसचिव रामधनी दांगी, कोषाध्यक्ष पिंटू सोनी ,मीडिया प्रभारी चंदन दांगी को बनाया गया। अगली बैठक में संरक्षक व सक्रिय सदस्य बनाने एवं पूजा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक में मुन्ना केसरी , देवेंद्र कुमार राणा ,उमेश साव, कृष्णा कसेरा, गोलू शर्मा, भोलू दांगी , ढालो महतो, रामदेव महतो , विजय केसरी , दीपक केसरी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
अक्सर अंसारी, चौपारण
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View