श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव
चौपारण प्रखंड के ग्राम करमा में मुखिया सह प्रधान संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष राजदेव यादव के मृतक छोटे भाई स्वर्गीय सुखदेव यादव के श्राद्ध कार्यक्रम में रविवार को बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि सुखदेव यादव के असामयिक मौत कि खबर सुनकर काफी मर्माहत हूँ। पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाते हुए पूर्व विधायक ने मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुनील साव, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, मंडल महामंत्री आशीष सिंह, भाजपा नेता बलराम दाँगी, रामचन्द्र सिंह, सहदेव प्रसाद यादव, राम सिंह, शिक्षक रामसेवक यादव, शिवकुमार यादव, सुनील यादव, श्यामलाल यादव, गुंजिल यादव, दिनेश्वर यादव, भुनेश्वर यादव, रामसेवक यादव, बासुदेव यादव, कमल यादव, गौतम गुप्ता, राजकुमार यादव, ब्रहदेव यादव, बेचन तुरीसहित दर्जनों लोग सम्मिलित हुए।
अक्सर अंसारी, चौपारण
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View